Tuesday, October 20th, 2026

विधायक हरिओम यादव SP से 6 साल के लिए निष्काषित

लखनऊ
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections 2022) से पहले राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से समाजवादी पार्टी विधायक हरिओम यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। विधायक के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बीजेपी के साथ साठगांठ करने का आरोप लगा था।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय से विधायक हरिओम यादव के खिलाफ लेटर जारी कर निष्काषित की कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि हरिओम यादव पर यह कार्रवाई यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के आदेश के बाद हुई है।

 

#हरिओम यादव

Source : Agency

पाठको की राय